चाँद धरती से कितना दूर है? Chand Dharti Se Kitna Dur Hai | 2023 Updated

चंदा मामा दूर के पुए पकाए बूर के
आप खाएं थाली में मुन्ने को दे प्याली में।
बेशक, आपने अपने बचपन में यह कविता तो जरूर सुनी होगी। दरअसल, छोटे बच्चे आसमान में चांद देखकर काफी खुश हो जाया करते हैं। ऐसे में उन्हें यह कविता सुनाई जाती है तो उन्हें यह भी समझ में अा जाता है कि वास्तव में हमारे चंदा मामा काफी दूर के रहने वाले हैं। लेकिन जैसे जैसे बच्चे बड़े होने लगते हैं उनमें जिज्ञासा की भावना भी बढ़ने लगती है। ऐसे में बचपन में जिन चंदा मामा को दूर का सुना था उनकी दूरी पता करने की उत्सुकता बच्चों में शुरू जाती है। इतना ही नहीं वर्तमान समय में बहुत से बच्चों का सपना है कि चांद पर जाएं, तो इसके लिए चांद और धरती के बीच का फासला जानना तो स्वाभाविक है।
आइए फिर आज के आर्टिकल के जरिए हम आपको चांद से जुड़ी कई अनोखी जानकारियां देते हैं और साथ ही साथ आपको यह भी बताएंगे कि चांद धरती से कितना दूर है? अगर आप भी चांद और धरती के बीच की दूरी का सही ज्ञान प्राप्त करना चाहते हैं तो हमारे आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
चांद अथवा चंद्रमा
चांद, पृथ्वी का एकमात्र प्राकृतिक उपग्रह है। 181 सौरमंडल के उपग्रह में चंद्रमा पांचवा सबसे बड़ा उपग्रह है। चंद्रमा को जीवाश्म ग्रह भी कहा जाता है। चंद्रमा के प्रकाश को पृथ्वी पर आने में 1.3 सेकंड का समय लगता है। रात के समय में आकाश में दिखाई देने वाला यह सबसे चमकीला और बड़ा पिंड कहलाता है।
चंद्रमा से पृथ्वी की दूरी?
जब कोई भी व्यक्ति धरती से चांद को देखता है तो उसे लगता है कि चांद धरती के बहुत करीब में ही है। लेकिन वास्तविकता में चांद पृथ्वी से कई किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। हालांकि स्पष्ट तौर पर चांद की पृथ्वी से सटीक दूरी का पता लगाना संभव नहीं है लेकिन वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के मुताबिक बताया जाता है कि चांद की पृथ्वी से दूरी लगभग 384,403 (238,857 मी) किलोमीटर है। जो कि एक सेमी मेजर एक्सेस वैल्यू मानी जाती है। चांद की धरती से दूरी को लुनार डिस्टेंस (Lunar Distance) के नाम से भी पुकारा जाता है। इसके अतिरिक्त चंद्रमा से धरती की समय औसत दूरी 385,000.6 किलोमीटर है। लेकिन आपको बता दें कि जब चांद पृथ्वी की परिक्रमा करता है तब इसकी दूरी बदलती रहती है। इस बदलाव में लगभग 50,200 किलोमीटर का अंतर आता रहता है। ऐसे में जब चंद्रमा धरती के निकट होता है तो यह दूरी 356500 किलोमीटर होती है और जब चंद्रमा धरती से दूर होता है तो यह अंतराल 406,700 किलोमीटर का रहता है।
इसके अतिरिक्त चंद्रमा का प्रकाश स्वयं का उत्पन्न प्रकाश नहीं होता है। दरअसल चंद्रमा केवल सूर्य की रोशनी से चमकता है और उसकी चमक पृथ्वी पर दिखाई देती है। चंद्रमा का वजन लगभग 81 अरब टन होता है और यह लगातार पृथ्वी का चक्कर लगाता रहता है। आइए संक्षिप्त में चांद से धरती की दूरी, प्रक्रमण समय, औसत परिक्रमण गति और झुकाव को जान लेते हैं।
चांद से धरती की दूरी : 384,403 किलोमीटर
औसत परिक्रमण गति : 1.022 किमी/सेकंड
प्रक्रमण समय : 27.321661 दिन
झुकाव : 5.145° क्रांति वृत्त से अथवा पृथ्वी की भूमध्य रेखा से 18.29° व 28.58° के बीच
आइए हम चंद्रमा से जुड़ी अन्य जानकारियां आपको देते हैं…
• क्या आप जानते हैं, चंद्रमा से पृथ्वी कैसी दिखती है? चूंकि पृथ्वी का आकार गोल है और पृथ्वी में अत्यधिक पानी मौजूद है, इसलिए जब आप चंद्रमा से पृथ्वी को देखते हैं तो पृथ्वी आपको एक बड़े नीले रंग का फुटबॉल जैसा दिखाई देगा।
• चंद्रमा पर अब तक लगभग 12 मनुष्य पहुंच चुके हैं। लेकिन इसके साथ ही वहां से सिर्फ 8 लोग ही वापस आ पाए। सबसे पहले चंद्रमा पर पहुंचने वाले व्यक्ति का नाम है नील आर्मस्ट्रांग। इसके अलावा अन्य लोगों के नाम निम्नलिखित हैं:
नील आर्मस्ट्रांग, बज एल्ड्रिन, पीट कॉनराड, एलन बीन, एलन शेपर्ड, एडगर मिशेल, डेविड स्कॉट, जेम्स इरविन, जॉन यंग, चार्ल्स ड्यूक, यूजीन सेरनन, हैरिसन श्मिट।
• क्या आप जानते हैं चांद के ऊपर क्या है? वैज्ञानिकों के मुताबिक यह बताया जाता है कि चांद पर पानी का अंश ठोस रूप में पाया जाता है और साथ ही इसकी ऊपरी सतह पर हल्का वायुमंडल उपस्थित है। इस प्रकार चांद पर कोई भी ऐसा उपग्रह नहीं है जहां वायुमंडल की उपस्थिति हो।
• चंद्रमा के तापमान की बात करें तो वैज्ञानिकों द्वारा ऐसा बताया गया है कि चांद की अलग अलग सतह पर अलग-अलग तापमान पाया जाता है। इसके साथ ही चांद पर दिन और रात के तापमान में भी एक बड़ा अंतर देखा जाता है। इस प्रकार वैज्ञानिकों के मुताबिक कहा जाता है कि चांद पर दिन का तापमान 127 डिग्री सेल्सियस के आसपास होता है वहीं रात के समय में चांद का तापमान शून्य से 183 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है।
• चंद्रमा द्वारा पृथ्वी ग्रह की लगातार परिक्रमा की जाती है। इस प्रकार चंद्रमा धरती का एक चक्कर लगभग 27.3 दिन में पूरा करता है। यही कारण है कि चंद्रमा का एक हिस्सा दिखाई देता है और एक हिस्सा नहीं दिखाई देता है। हालांकि पूर्णिमा को रात में चंद्र अपने पूरे गोलाकार भी दिखाई देता है। इस रात का हिंदू और मुस्लिम दोनों ही धर्मों में काफी महत्व माना जाता है। इसके अलावा सूर्य और चंद्रमा के बीच जब धरती आ जाती है तो चंद्र ग्रहण लग जाता है। इसका भी धार्मिक रूप से काफी विशेष महत्व है।
• आपको स्पष्ट रूप से बता दें कि चंद्रमा पर एक दिन 14 दिन का होता है और एक रात 14 दिनों की रात होती है। अगर हम धरती के पास दोनों को मिला दे तो चंद्रमा का एक दिन बनता है। इसके अलावा यदि हम चंद्रमा पर रॉकेट से पहुंचे तो हमें 13 घंटे का समय लग जाएगा। लेकिन अगर हम कार से चंद्रमा पर जाएंगे तो 130 दिन का समय लग जाएगा।
• आपके ज्वार भाटा के विषय में अवश्य पड़ा होगा। ज्वार भाटा धरती पर मौजूद समुद्र में आता है। जिसके पीछे का कारण चंद्रमा की गुरुत्वाकर्षण शक्ति है। इसके अलावा चंद्रमा पर जो आपको गड्डे दिखाई देते हैं वह धूमकेतु की वजह से होते हैं।
चाँद से धरती कितनी दूर है, से संबधित सबसे ज्यादा पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1. चंद्रमा धरती से कितना दूर है?
उत्तर. वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं के मुताबिक चांद पृथ्वी से लगभग 384,403 किलोमीटर मेंकी दूरी पर है।
प्रश्न 2. चंद्रमा के प्रकाश को पृथ्वी पर आने में कितना समय लगता है?
उत्तर. चंद्रमा के प्रकाश को पृथ्वी पर आने में 1.3 सेकंड का समय लगता है।
प्रश्न 3. चंद्रमा धरती का एक चक्कर कितने दिनों में पूरा कर पाता है?
उत्तर. चंद्रमा धरती का एक चक्कर लगभग 27.3 दिन में पूरा करता है।
प्रश्न 4. चंद्रमा पर अब तक कितने मनुष्य पहुंच चुके हैं?
उत्तर. चंद्रमा पर अब तक लगभग 12 मनुष्य पहुंच चुके हैं।
प्रश्न 5. सबसे पहले चांद का नक्शा किसने बनाया था?
उत्तर. सर्वप्रथम चांद का नक्शा ब्रिटिश खगोल वैज्ञानिक थॉमस हैरियट द्वारा बनवाया गया था।
प्रश्न 6. चांद पर अबतक कितने लोग जा चुके हैं?
उत्तर. चांद पर अबतक 12 लोग जा चुके हैं।
प्रश्न 7. भारत का कौन सा नागरिक चांद पर सबसे पहले पहुंचा है?
उत्तर. भारत की ओर से, 3 अप्रैल 1984 को भारतीय वैज्ञानिक राकेश शर्मा ने अपना पहला कदम रखा।
प्रश्न 8. क्या चांद पर पानी पाया जाता है?
उत्तर. चंद्रमा का वह भाग जहां तापमान 180 डिग्री सेल्सियस रहता है वहां बर्फ के रूप में पानी का कुछ भाग पाया जाता है।
प्रश्न 9. क्या चांद पृथ्वी से बड़ा है?
उत्तर. नहीं, चांद पृथ्वी से बड़ा नहीं है बल्कि पृथ्वी चांद से 4 गुना बड़ी है।
प्रश्न 10. क्या चंद्रमा अपने अक्ष पर घूमता है?
उत्तर. हां, चंद्रमा अपने अक्ष पर घूमता हुए पृथ्वी के चारों ओर चक्कर भी लगाता है।
इस प्रकार चंद्रमा हमारी पृथ्वी का एकमात्र उपग्रह है। इतना ही नहीं हमारे भारत देश में सबसे पहले चंद्रमा पर पानी की खोज की थी, जो कि हमारे लिए बेहद गर्व की बात है। उम्मीद करते हैं कि आज के आर्टिकल के जरिए आखिर चांद धरती से कितना दूर है, इस बात की जानकारी आपको अच्छे से मिल गई होगी। इसी तरह की रोचक जानकारियों के लिए हमारे पेज पर विजिट करें।